| बुलिश एनगल्फिंग – पिछले क्लोज से नीचे बाजार खुले और अचानक खरीदार आकर पिछले हाई से ऊपर खरीदी करे। यह तेजड़िया (बुलिश) होने की तरफ शार्ट टर्म का झुकाव है। - बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न में दो कैंडलस्टिक इस्तेमाल होती हैं। पहली ब्लैक और दूसरी व्हाइट। इसमें सफेद या व्हाइट बाडी, पहली ब्लैक बाडी को घेरे रहती है। गिरावट के बाद दूसरी व्हाइट कैंडलस्टिक तब बनना शुरू होती है जब बिकवाली का दबाव पिछले बंद से नीचे खुलने में सुरक्षा प्रदान करता है। खुलने के बाद खरीदार आते हैं और भावों को पिछले ओपन से ऊपर ले जाते हैं ताकि मजबूती दिखाई दे और संभावित शार्ट टर्म रिवर्सल होता है। सामान्यतः व्हाइट कैंडलस्टिक बड़ी होना और ज्यादा एनगल्फिंग होने का मतलब है कि ज्यादा बुलिश रिवर्सल। |